नौकरीपेशा लोगों को पीएफ खाते और पेंशन से जुड़े कोई भी नियमों की जानकारी के लिए अब से हर बार अलग-अलग प्लेटफॉर्म को खंगालने की  अब कोई जरूरत नहीं है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने WhatsApp पर अपना खुद का आधिकारिक चैनल जारी किया है, जिससे जरिये कर्मचारी अपने मोबाइल पर संगठन की नई घोषणाओं और योजनाओं से जुड़ी जानकारी आराम से पा सकते हैं. इस चैनल से जुड़ने वाले लोगों की संख्या दो लाख के पार पहुंच चुकी है.  चैनल पर केवल घोषणाएं ही नहीं, बल्कि उपयोगी वीडियो और जानकारी देने वाली सामग्री भी साझा की जाती है.

Continues below advertisement

इसमें पीएफ से एडवांस पैसा निकालने की प्रक्रिया, दोबारा नौकरी शुरू करने पर पीएफ योगदान और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से जुड़े विषय शामिल हैं. इस तरह कर्मचारी घर बैठे संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं. हालांकि, किसी भी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए संबंधित आधिकारिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना होगा.

EPFO चैनल पर किन विषयों की जानकारी मिलेगी?

Continues below advertisement

EPFO का WhatsApp चैनल कर्मचारियों तक जरूरी सूचनाएं पहुंचाने का एक माध्यम है. यहां कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा योजना (EDLI) से जुड़ी जानकारियां साझा की जाती हैं. संगठन की नई पहल, जरूरी तारीखों और कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए आयोजित शिविरों से संबंधित अपडेट भी मिल सकते हैं. इसका उद्देश्य कर्मचारियों और नियोक्ताओं को योजनाओं के बारे में जागरूक करना और जरूरी सूचनाएं आसानी से उपलब्ध कराना है.

नियोक्ताओं के लिए भी जरूरी अपडेट

EPFO ने सितंबर 2026 के इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी है. इस रिटर्न में कर्मचारियों के वेतन और पीएफ, पेंशन व बीमा योगदान का विवरण दिया जाता है.

क्या WhatsApp से सीधे निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा?

यहां ध्यान देने वाली बात है कि WhatsApp चैनल मुख्य रूप से सूचनाएं और जागरूकता संबंधी सामग्री उपलब्ध कराता है. इससे सीधे पीएफ निकालने, पेंशन के लिए आवेदन करने या बीमा संबंधी दावे पूरे करने की सुविधा नहीं मिलती. इन कामों के लिए EPFO के आधिकारिक पोर्टल, UMANG ऐप या क्षेत्रीय कार्यालय की मदद लेनी होगी.

मोबाइल से ऐसे जॉइन करें आधिकारिक चैनल

EPFO का चैनल फॉलो करने के लिए WhatsApp खोलें और अपडेटस सेक्शन में जाएं. इसके बाद चेनलस में जाकर एक्सपलोर विकल्प चुनें. सर्च बॉक्स में EPFO लिखें और संगठन का आधिकारिक चैनल पहचानकर फौलो पर क्लिक कर दें. चैनल से जुड़ने के बाद वहां प्रकाशित होने वाले अपडेट देखे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- छठ पर बिहार जाना है? रेलवे की इन 7 ट्रेनों में अभी चेक करें सीट

यह भी देखें-