जबसे पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ें हैं उसके बाद से लोग ऐसी गाड़ी की तलाश में रहते हैं जो की शानदार माइलेज दे और जब पर असर भी न पड़े. इसलिए अभी छोटी गाड़ियों की बिक्री बहुत तेजी से हो रही है. हालांकि मार्केट में एक ऐसी SUV कार है जिसने अपनी शानदार माइलेज से सभी को हैरान कर दिया है और लोग इस कार को जमकर खरीद रहे हैं. दरअसल हम जिस एसयूवी की बात कर रहें हैं वह अभी हाल ही में लॉन्च की गई एमजी हेक्टर टोमाहॉक PHEV है.
आपको बता दें कि यह एसयूवी एक बार फुल टैंक और फुल चार्ज होने के बाद 1100 किलोमीटर से भी ज्यादा का लंबा सफर तय करने का दावा करती है. जबकि इसके अलावा शानदार लुक, बड़ा केबिन और दमदार बुकिंग आंकड़ों के चलते यह एसयूवी इस समय ऑटो बाजार की सुर्खियों में छाई हुई है. चलिए जानतें है कि एमजी की इस नई एसयूवी में क्या कुछ खास मिल रहा है.
1100 किमी की लंबी रेंज
आपको बता दें कि एमजी हेक्टर टोमाहॉक में 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. जिसे एक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5 kWh क्षमता वाले बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है. यह पूरा सिस्टम मिलकर लगभग 198 bhp की कंबाइंड पावर और बेहतरीन टॉर्क जेनरेट करता है.
जबकि कंपनी के अनुसार यह गाड़ी केवल बैटरी पर यानी प्योर ईवी मोड पर लगभग 115 किलोमीटर तक चल सकती है. जबकि पेट्रोल और बैटरी एक साथ मिलने पर इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1100 किलोमीटर से ऊपर निकल जाती है. इसके अलावा इसमें 25 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है जिससे बैटरी बहुत जल्दी चार्ज भी हो जाती है.
यह भी पढ़ें: लुक और स्टाइल में नंबर-1, लड़कियों की पसंद हैं ये बाइक्स
कमाल का है SUV का डिजाइन
वहीं दिखने में भी यह एसयूवी बेहद मस्कुलर और सड़क पर चलने में धाकड़ लगती है. जबकि इसके फ्रंट में बड़ी डार्क-क्रोम ग्रिल, शार्प एलईडी हेडलैंप और आकर्षक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग और प्रीमियम लुक देते हैं.
वहीं केबिन के अंदर प्रवेश करते ही इसमें मिलने वाला स्पेस आपका दिल जीत लेगा. यह गाड़ी 7-सीटर लेआउट के साथ आती है. जिससे बड़े भारतीय परिवार के लिए यह एक परफेक्ट फैमिली कार बन जाती है. जबकि इसके अलावा आरामदायक वेंटिलेटेड सीटें, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और बेहतरीन लेगरूम लंबे सफर को बेहद आरामदायक बना देते हैं.
मिलते हैं कार में कमाल के फीचर्स
जबकि एमजी की यह शानदार SUV फीचर्स के मामले में भी किसी कार से कम नहीं है. क्योंकि इसके डैशबोर्ड पर एक बड़ा 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. कार के अंदर शानदार साउंड का मजा लेने के लिए 10-स्पीकर का इनफिनिटी ऑडियो सिस्टम दिया गया है.
वहीं सेफ्टी के लिहाज से भी कोई कमी नहीं है क्योंकि इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और सबसे खास लेवल-2 ADAS तकनीक दी गई है जो ड्राइविंग को बेहद सुरक्षित बनाती है.
गाड़ी की चल रही है बंपर डिमांड
आपको बता दें कि जैसे ही यह SUV इंडिया में लॉन्च हुई उसके बाद से अलग लेवल का ही क्रेज देखने को मिल रहा है. इसके इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड वेरिएंट्स को शुरुआती दौर में ही रिकॉर्डतोड़ बुकिंग मिल रही है. इस एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 25.69 लाख रुपये से शुरू होती है और कंपनी ग्राहकों को बैटरी-एज-ए-सर्विस का विकल्प भी दे रही है जिससे शुरुआती लागत और कम हो जाती है.
यदि आप भी एक ऐसी दमदार एसयूवी की तलाश में हैं जो कम खर्च में लंबी दूरी तय कर सके और जिसमें आधुनिक लग्जरी का पूरा अहसास हो तो एमजी हेक्टर टोमाहॉक आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI