Delhi-Vadodara Expressway E-Challan System: अक्सर देखा जाता है कि एक्सप्रेसवे पर कई वाहन चालक जल्दी निकलने के चक्कर में या फिर दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने के लिए भी लेन बदल देते हैं. ऐसा करना न केवल उनके लिए खतरनाक हो सकता है, बल्कि एक्सप्रेसवे पर चल रही दूसरे वाहनों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में अगर आपका भी एक्सप्रेसवे पर आना-जाना लगा रहता है तो यह खबर आपके काम की है. अब अगर दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा हिस्से पर लेन बदलने या फिर गलत लेन में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है. 

Continues below advertisement

अब गलत लेन में वाहन चलाने वालों की खैर नहीं

दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा हिस्से पर रॉन्ग लेन ड्राइविंग ई-चालान सिस्टम लागू कर दिया है. अब अगर कोई वाहन चालक नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ डिजिटल माध्यम से कार्रवाई की जाएगी. यानी अगर कोई वाहन चालक गलत लेन में गाड़ी चलाता मिलता है तो सिस्टम अपने आप ही उसका ई-चालान जारी कर देगा. 

Continues below advertisement

सावन के महीने में दिल्ली से उज्जैन जाने वाली सबसे तेज 5 ट्रेनें, जानें कौन-सी रहेगी बेस्ट

कब से लागू होगा ये सिस्टम?

यह नया सिस्टम 1 अगस्त 2026 से लागू हो चुका है. अब से हरियाणा सेक्शन पर सफर करने वाले वाहन चालकों को नियमों का खास ध्यान देना होगा. अगर कोई चालक नियम का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ तकनीक की मदद से ई-चालान जारी किया जाएगा. इसलिए बेहतर यही है कि अगर आप भी इस एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो नियमों का खास ध्यान रखें. 

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसा, NHAI ने बैठाई जांच, जानिए अब टोल देना पड़ेगा या नहीं?

कुछ जरूरी बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन में सफर करते हैं तो पहले ही कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें जैसे...

  • वाहन को अपने निर्धारित लेन में चलाएं.
  • बिना किसी जरूरत के लेन बार-बार न बदलें.
  • एक्सप्रेसवे पर वाहन की स्पीड का ध्यान रखें.
  • ओवरटेक के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करना न भूलें.