हर महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियम बदल जाते हैं. इसका सीधा असर कभी लोगों की जेब पर पड़ता है, तो कभी उन्हें नई सुविधाएं मिलती हैं. इस बार 1 नवंबर 2026 से बिहार में बिजली कनेक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अगर आप बिहार में अपने घर, दुकान या किसी दूसरी जगह पर नया बिजली कनेक्शन लेने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. 

Continues below advertisement

बिहार में अब 150 किलोवाट तक के सभी नए बिजली कनेक्शनों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा. बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BERC) की मंजूरी के बाद नॉर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने नई दरों की अधिसूचना जारी कर दी है. हालांकि, कनेक्शन का चार्ज इस बात पर निर्भर करेगा कि आप सिंगल फेज कनेक्शन ले रहे हैं या थ्री फेज. आइए जानते हैं कि 1 नवंबर से नया बिजली कनेक्शन लेने पर आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे.

सिंगल फेज कनेक्शन के लिए कितनी देनी होगी फीस?

Continues below advertisement

अगर आप 3 किलोवाट तक का लो टेंशन सिंगल फेज बिजली कनेक्शन लेते हैं, तो आपको 900 रुपये सर्विस चार्ज देना होगा. यानी हर किलोवाट पर 300 रुपये का शुल्क तय किया गया है. वहीं, 3 किलोवाट से ज्यादा लोड होने पर 2,700 रुपये बेस चार्ज लगेगा. इसके बाद हर अतिरिक्त किलोवाट के लिए 1,000 रुपये देने होंगे. सिंगल फेज कनेक्शन की यह दर 7 किलोवाट तक के लोड के लिए है.

क्या है थ्री फेज कनेक्शन के नए रेट?

  • थ्री फेज कनेक्शन लेने वालों के लिए भी अलग-अलग सर्विस चार्ज तय किए गए हैं.
  • 5 किलोवाट तक: 4,500 रुपये
  • 5 किलोवाट से अधिक: 4,500 रुपये बेस चार्ज के साथ हर अतिरिक्त किलोवाट पर 1,500 रुपये
  • 20 किलोवाट तक: 21,000 रुपये
  • 20 किलोवाट से अधिक: 21,000 रुपये बेस चार्ज के साथ हर अतिरिक्त किलोवाट पर 2,000 रुपये

अब सभी नए कनेक्शन पर लगेगा स्मार्ट मीटर

नए नियम के मुताबिक, 1 नवंबर से जारी होने वाले 150 किलोवाट तक के सभी नए बिजली कनेक्शनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा. यानी अब उपभोक्ताओं को बिना स्मार्ट मीटर के नया कनेक्शन नहीं मिलेगा. इसके अलावा बिजली की दरों में समय के हिसाब से बदलाव का नियम भी लागू होगा. इसके तहत दिन के कम मांग वाले समय में बिजली सस्ती और पीक आवर्स यानी ज्यादा मांग के समय महंगी मिलेगी.

1 नवंबर को मुंबई में 15 ट्रेनें लेट, 12 एक्सप्रेस पर असर, रेलवे ने जारी की लिस्ट