चीन को तीन तरफ से घेरकर मारने की तैयारी ! India-China Border Tension | With Sumit Awasthi
एबीपी न्यूज़ | 18 Jun 2020 09:16 PM (IST)

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर गलवान घाटी में जो हुआ उससे पूरा देश गुस्से में है. गलवान घाटी में हुई झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए. इसे लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है और लोग चीन को सबक सीखाने की मांग कर रहे हैं. माहौल भी बनता दिख रहा है. सरकार ने इस दौरान कई फैसले लिए हैं जो चीन को झुकने पर मजबूर करेगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल देगा.