Viral: Pakistan के PM के साथ हुई बदसलूकी, Saudi Arab में Shehbaz Sharif के लिए लगे चोर चोर के नारे
ABP News Bureau | 29 Apr 2022 05:07 PM (IST)
सऊदी अरब में शहबाज़ शरीफ के खिलाफ लगे चोर चोर के नारे. पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पाकिस्तान के लोग उनका विरोध करते नज़र आ रहे हैं. असल में शहबाज़ शरीफ पाकिस्तान के लिए 3.2 अरब डॉलर का कर्ज़ हासिल करने सऊदी अरब गए हैं. जब वो मदीना में मस्जिद-ए-नबवी गए थे तो वहां पाकिस्तानी भीड़ ने उनके खिलाफ नारेबाज़ी कर दी. वीडियो की शुरूआत में पहले शहबाज़ को घेरा जाता है, फिर मस्जिद के अंदर उनके और उनके मंत्रीमंडल के खिलाफ चोर चोर के नारे लगाए जाते हैं. पूरा मामला समझने के लिए देखें ये Viral Video.