India Vs China : दुनिया के 150 देशों को China ने दे रखा है कर्ज, WHO-UNO तक पर बना रखा है दबदबा। ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 18 Jun 2020 08:12 PM (IST)

चीन एक ऐसा देश है, जिससे भारत ही नहीं दुनिया के और भी देश परेशान हैं. वो फिल्म मदर इंडिया का सुखी लाला बन गया है, जिसने सबको कर्ज बांट रखा है और फिर कर्ज की वसूली अपने ढंग से करता रहता है. चीन ने वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड से ज्यादा तो खुद से 150 से ज्यादा देशों को कर्ज दे रखा है. इसके अलावा दुनिया के दूसरे देशों में निवेश अलग से कर रहा है. कोरोना काल में भी उसका निवेश बढ़ता ही जा रहा है और वो अमेरिका को भी परेशान करते रहता है. रही बात कि चीन ऐसा करता क्यों है तो वो कर्ज देकर और निवेश करके उन देशों को अपने आर्थिक उपनिवेश की तरह इस्तेमाल करता है. कर्ज के तले दबे वो देश चीन का विरोध नहीं कर पाते और चीन जो चाहता है, करता रहता है. आखिर क्यों ऐसा करता है चीन और क्या है उसकी मंशा, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही