प्रियंका-राहुल की चुनाव में गैरमौजूदगी कैसे पहुंचाएगी टीएमसी को फायदा, बीजेपी को नुकसान?
एबीपी न्यूज़ | 03 Apr 2021 10:01 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में जहां सभी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो बंगाल के पहले चरण के चुनाव में कोई भी बड़ा नेता प्रदेश में प्रचार करने नहीं गया. राहुल और प्रियंका गांधी जहां पश्चिम बंगाल से सटे असम में कई बार प्रचार करने चले गए वहीं बंगाल में अभी तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एक भी चुनावी दौरा नहीं किया. ऐसे में जानिए आखिर बंगाल चुनाव से क्यों दूरी बना रखी है कांग्रेस ने, बता रहे हैं कार्यकारी संपादक Vijay Vidrohi.