Corona Lockdown: 20 April से युवा करें काम बचेगा जहान, बुजुर्ग करें आराम तो बची रहेगी जान |ABP Uncut
ABP News Bureau | 18 Apr 2020 06:51 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लॉकडाउन पार्ट-2 का एलान कर दिया है. प्रधानमंत्री ने तीन मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है. पीएम मोदी ने कहा है कि 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा. इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं. पीएम ने कहा है कि 20 अप्रैल के बाद ही कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है. ऐसे में देखिए कैसे Corona Lockdown में 20 April से अगर युवा करें काम तो बचेगा जहान, बुजुर्ग करें आराम तो बची रहेगी जान, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही