Trump के दवा के दबाव में नहीं आए PM Narendra Modi, क्या था PM Modi का Masterstroke?
ABP News Bureau | 08 Apr 2020 10:48 PM (IST)

एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत के लिए कहा था कि अगर वो अमेरिका को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा का निर्यात नहीं करेगा तो उस पर बदले की कार्रवाई की जा सकती है. अब जब भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर मंजूरी दे दी है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदल गए हैं. उन्होंने भारत के पक्ष में नया बयान दिया है.डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि मोदी महान हैं, वह बहुत अच्छे नेता हैं और मैंने पीएम मोदी से बात की है. मोदी ने हमारी इस समय में मदद की है. भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 29 मिलियन डोज खरीदी गई है. हम विदेश से कई दवाइयां मंगा रहे हैं और इनमें भारत में बनने वाली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की दवा भी शामिल है.