मुद्दों से भटकाने के लिए सरकार CAA, NPR, NRC पर चर्चा कर रही है- Bhupesh Baghel |ABP Uncut
ABP News Bureau | 28 Feb 2020 06:10 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने CAA, NPR, NRC को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि NPR को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बीच मनमुटाव है जिससे देश पिस रहा है। सीएम भूपेश बघेल के मुताबिक अमित शाह जी कहते हैं कि एनआरसी लागू होगा और प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि एनआरसी लागू नहीं होगा, लेकिन ये समझ नहीं आता कि सच कौन बोल रहा है और झूठ कौन बोल रहा है।