BJP छोड़ TMC में क्यों आ गए Mukul Roy, क्या फिर से WB में PM Modi Vs Mamata हो गया?
ABP Live Focus | 11 Jun 2021 10:32 PM (IST)

कभी टीएमसी के संस्थापक नेताओं में से एक रहे मुकुल रॉय शुवेंदु अधिकारी और अभिषेक बनर्जी के बढ़ते कद से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. लेकिन अब फिर से उन्होंने घरवापसी कर ली है. मुकुल रॉय टीएमसी से वापस आ गए हैं. लेकिन इसके राजनीतिक निहितार्थ गहरे हैं. फिलहाल ममता को मुकुल रॉय की जरूरत नहीं थी, क्योंकि उनके बिना ही ममता ने बंगाल चुनाव जीत लिया था. लेकिन बंगाल में बीजेपी को स्थापित कर 18 लोकसभा सीटों पर पहुंचाने में मुकुल रॉय की भूमिका बड़ी थी. ममता इसे बेहतर समझ रहीं थीं. बाकी तो और भी कई सियासी समीकरण हैं, जिनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही.