Farm Laws Repealed: UP-Punjab Election पर कितना पड़ेगा असर, क्या PM Modi का दांव दिलाएगा जीत?
ABP Live | 19 Nov 2021 04:51 PM (IST)

मोदी सरकार किसानों के मुद्दे पर दूसरी बार झुकी है. साल 2014 में मोदी सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून का नया रूप सामने रखा था जिसका किसानों ने पुरजोर विरोध किया था और मोदी सरकार को कानून वापस लेना पड़ा था. मनमोहन सिंह सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून को ही हूबहू लागू करना पड़ा था. और अब तीन कृषि कानून सरकार ने वापस ले लिए हैं. गुरु नानक देवजी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री ने यह ऐलान करके एक तीर से कई कई शिकार किए हैं. देखिए एबीपी न्यूज़ के कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही की ये रिपोर्ट.