RSS की तरह शाखा लगाएगी CM Kejriwal की AAP, BJP के Nationalism-Hindutva की काट बनेगी तिरंगा शाखा?
ABP News Bureau | 04 May 2022 06:20 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी कि आरएसएस की तर्ज पर शाखा लगाने जा रही है. संघ की शाखा को शाखा ही कहते हैं, जहां राष्ट्रवाद से लेकर हिंदुत्व तक की पैरोकारी की जाती है. वहीं केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की शाखा को तिरंगा शाखा का नाम दिया है, जहां संविधान से लेकर रोजगार और देश के तमाम मुद्दों पर बात करने की बात कही जा रही है. आखिर क्या है केजरीवाल का ये शाखा प्रेम और क्या ऐसी तिरंगा शाखा के जरिए बीजेपी को मात देने में कामयाब हो पाएंगे केजरीवाल, बता रहे हैं कार्यकारी संपादक विजय विद्रोही.