शुरू हुई BJP-RSS की तैयारियां, क्या होगा CM योगी पर असर?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का वक्त बचा है. ऐसे में BJP संगठन और RSS दोनों ही चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. सबसे बड़ा सवाल उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर है. कोरोना काल में जिस तरह से केंद्रीय मंत्रियों और राज्य के मंत्रियों ने सरकार पर सवाल उठाए हैं, उससे हो सकता है कि अगले चुनाव में असम वाला फॉर्म्यूला दोहराया जाए और किसी को भी सीएम का चेहरा न बनाया जाए. इसके अलावा सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए कुछ नेताओं को कैबिनेट में जगह दी जाए तो वहीं कुछ को किनारे लगााया जाए. चर्चा PM मोदी के करीबी रहे ए के शर्मा की भी है, जिन्हें डिप्टी सीएम बनाने की बात हो रही है. इसके अलावा राज्य के प्रभारी राधा मोहन सिंह से लेकर बी एल संतोष तक यूपी की बैठकों में जुट गए हैं. नज़दीक आते चुनाव के साथ ही कैसे यूपी में बदल रहे हैं सियासी समीकरण, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.