एनआईए भी नहीं सुलझा पाई गुत्थी, पांच लोगों को गिरफ्तार करने के बाद भी नहीं पता कि मास्टरमाइंड कौन? | Uncut
ABP News Bureau | 11 May 2021 08:21 PM (IST)

एंटीलिया केस की गुत्थी अब भी अनसुलझी ही है. केस एनआई के पास है. एनआईए ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिसमें चार तो पुलिसवाले ही हैं. फिर भी कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब एनआईए को ही तलाश करना है. मसलन कि इस पूरे केस का मास्टरमाइंड कौन है, जो जिलेटिन स्टिक स्कॉर्पियो कार से बरामद हुईं उन्हें कौन लाया था और कहां से लाया था. इसके अलावा इस बात का जवाब तलाशना कि क्या इसमें वाकई जैश उल हिंद नाम के कथित आतंकी संगठन का कोई हाथ है. एनआईए के हाथ में केस जाने से लेकर अब तक इस केस में हुई प्रगति के बारे में विस्तार से बता रहे हैं जीतेंद्र दीक्षित.