गलती पोलार्ड की, बैन होंगे रोहित?

IPL 2021 में मुंबई इंडियंस के सितारे अभी ठीक नहीं चल रहे. टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए मैच रेफरी ने उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. ये तब हुआ जब मैच में मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा की जगह पोलार्ड कप्तानी कर रहे थे पर टीम शीट पर रोहित के कप्तान होने की वजह से रोहित शर्मा पर ये पेनल्टी लगाई गयी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की ये पहली गलती है. मैच के बाद आईपीएल द्वारा जारी बयान के अनुसार, "आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट में ओवर रेट को लेकर जो नियम हैं रोहित की कप्तानी में मुंबई की टीम ने पहली बार उसका उल्लंघन किया है, इसलिए उनपर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है." इस उल्लंघन के बाद अगर रोहित की कप्तानी में मुंबई दो बार और अपने निर्धारित टाइम में मैच नहीं ख़त्म कर पाती है तो कप्तान होने के नाते रोहित शर्मा पर 1 मैच का बन भी लग सकता है. क्या है IPL का स्लो ओवर रेट पर यह नया नियम, और कैसे ये नियम रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है, बता रहे हैं चयन रस्तोगी.