क्या पंजाब किंग्स IPL 2021 की सबसे खराब टीम है? | Uncut
ABP News Bureau | 27 Apr 2021 05:17 PM (IST)

पंजाब की टीम ने अपना नाम किंग्स XI पंजाब से बदल कर भले ही पंजाब किंग्स रख लिया हो पर इस साल भी पंजाब की ये टीम आईपीएल में अपने रंग में दिखाई नहीं दे रही है. के एल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, दीपक हूडा जैसे हिटर्स के होने के बावजूद भी टीम की बैटिंग समय समय पर फुस्स हो जाती है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी पंजाब की टीम कोई चुनौती नहीं दे पायी और मैच हार गयी. अपने पहले 6 मैच में से 4 मैच हारने वाली टीम पंजाब किंग्स क्या आईपीएल में वापसी कर पाएगी? क्या हैं वो 3 वजह जिस कारण पंजाब की टीम हो रही है धाराशायी, बता रहे हैं चयन रस्तोगी.