अल अक्सा मस्जिद को लेकर भिड़े इजरायल और फिलिस्तीन, हमास ने रॉकेट फायर किए, क्या कर रहे भारत-यूएसए-यूएई | Uncut
ABP News Bureau | 12 May 2021 03:47 PM (IST)

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर से जंग जैसे हालात बन गए हैं. पिछले दिनों अल अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस और फिलिस्तीन के लोगों के बीच हुआ विवाद इतना बड़ा हो गया है कि अब दोनों देशों के बीच रॉकेट से हमले हो रहे हैं. ये तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इजरायल ने भी गाजा पट्टी में अपने सैनिक तैनात करने शुरू कर दिए हैं. ऐसे में अब नज़रें दुनिया केक दूसरे ताकतवर मुल्कों पर लगी हैं कि वो क्या करते हैं. इस वीडियो में इजरायल-फिलिस्तीन के बीच की लड़ाई की असली वजहें, अल अक्सा मस्जिद को लेकर हो रहा विवाद और उस हालात के बारे में बता रहे हैं अविनाश राय, जिसकी वजह से अब दोनों मुल्क जंग के मुहाने पर खड़े हैं.