Zoom App 'Unsafe' प्लेटफॉर्म है, Use करते हुए इन बातों का रखें ख्याल
ABP News Bureau | 19 Apr 2020 06:57 PM (IST)
Coronavirus के संक्रमण को देखते हुए कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दे रही है. वहीं कंपनी के अधिकारी अपने सहयोगियों के साथ meeting video app Zoom के जरिए कर रहे हैं. इस video calling/conferencing app की खासियत यह है कि एक साथ कई लोग video call पर जुड़ सकते हैं. अब Zoom App को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस एप के जरिए आपकी privacy का हनन हो सकता है.