गूगल ने क्यों बढ़ाई टिकटॉक की रेटिंग?
एबीपी न्यूज़ | 03 Jun 2020 08:30 PM (IST)

गूगल ने टिकटॉक को मिले 80 लाख से ज्यादा नेगेटिव रिव्यूज हटा दिए हैं, जिससे टिकटॉक की रेटिंग बढ़कर फिर से 4.4 स्टार हो गई है. कुछ वक़्त पहले तक टिकटॉक को 28 मिलियन रिव्यूज मिले थे, जो अब घटकर 20 मिलियन रह गए हैं। यूट्यूब vs टिकटॉक विवाद के दौरान लोगों ने टिकटॉक पर अपना ग़ुस्सा निकाला था और एप्प को को बैन करने की भी मांग की थी.