Jio लाएगा PUBG के अच्छे दिन?
ABP News Bureau | 20 Sep 2020 07:32 PM (IST)

दो हफ्ते पहले पबजी कॉरपोरेशन ने भारतीय मार्केट में चाइनीज कंपनी टेनसेंट गेम्स से खुद को अलग कर लिया था. साउथ कोरियाई कंपनी के इस स्टेप के बाद भारत में पबजी से बैन हटने की संभावना बढ़ गयी है. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अब पबजी कॉरपोरेशन ने रिलायंस जियो से भारतीय बाजार में साझेदारी को लेकर बातचीत शुरू कर दी है.