भारत में होगी टिकटॉक की वापसी, जियो खरीद सकता है कारोबार?
ABP News Bureau | 16 Aug 2020 04:30 PM (IST)

रिलायंस जियो भारत में बैन हो चुके चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक में निवेश करने पर विचार कर रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है. कहा जा रहा है कि यह बातचीत फिलहाल शुरुआती दौर में है और जियो इस ऐप में निवेश की संभावनाएं टटोल रहा है.