कैसा है Twitter की टक्कर में उतरा Indian App Koo, जीत चुका है PM Modi का आत्मनिर्भर ऐप चैलेंज
ABP News Bureau | 12 Aug 2020 06:15 PM (IST)

ट्विटर को टक्कर देने वाल भारत के ऐप कू ने पीएम मोदी का आत्मनिर्भर ऐप चैलेंज का खिताब जीत लिया है. कू ऐप को सोशल मीडिया केटेगरी में चुना गया है. ट्विटर को टक्कर देने के लिए भारत ने अपना पहला माक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म कू ऐप बनाया है, जहां भारतीय अपने आइडिया, राय,विचार और खबरें लोगों से शेयर कर सकते हैं और लोगों को भी जोड़ सकते हैं.