Google और Apple का कोविड-19 ट्रेसिंग फीचर कैसे काम करता है?
ABP News Bureau | 07 Jul 2020 06:42 PM (IST)

Google और Apple ने हर स्मार्टफोन में अपना COVID-19 ट्रेसिंग फीचर ऐड कर दिया है. ये फीचर कोरोना ट्रेसिंग ऐप्स साथ में काम करेगा और अगर आप किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के कॉन्टैक्ट में आएंगे तो आपको अलर्ट भेजेगा। हालाँकि, अभी ये भारत की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप आरोग्य सेतु के साथ काम नहीं करता और इसके लिए आरोग्य सेतु ऐप में सरकार को कुछ बदलाव करने पड़ेंगे।