साइबर फ्रॉड से कैसे बचें?
ABP News Bureau | 18 Sep 2020 07:49 PM (IST)

बीते कुछ सालों में जैसे-जैसे सोशल मीडिया और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का चलन बढ़ा, वैसे-वैसे साइबर अपराधियों के कांड भी बढ़ने लगे. या यूं कहें कि साइबर अपराध का बोलबाला होने लगा. अब लोगों को चोरों और लुटेरों से ज्यादा साइबर अपराधियों से अपनी गाढ़ी कमाई बचाना मुश्किल होने लगा है. बीते कुछ सालों में बढ़ते साइबर अपराध के आंकड़े इसी नए खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं.