अक्षय ने सुशांत से चुराया FAU-G?
ABP News Bureau | 10 Sep 2020 06:22 PM (IST)

पबजी के भारत में बैन होने के दो दिन के बाद अक्षय कुमार ने एक नया गेम अनाउंस किया जिसका नाम है Fau-G. अक्षय ने एक ट्वीट में कहा की Fau-G प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सपोर्ट करेगा। लेकिन लॉन्च से पहले ही Faug पर सवाल उठने शुरू हो गए, और सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं की ये गेम सुशांत सिंह राजपूत ने बनाया था और अक्षय ने इसे चुराया है. हालांकि, ऐसे सब दावें झूठें हैं और इनमे ज़रा भी सच्चाई नहीं है.