दिल्ली कोरोना ऐप बताएगा अस्पतालों में कितने बेड-वेंटिलेटर खाली हैं
एबीपी न्यूज़ | 03 Jun 2020 10:46 AM (IST)

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली कोरोना नाम का ऐप लॉन्च किया. इस ऐप पर जाकर पता किया जा सकेगा कि किस हॉस्पिटल में कितने कोरोना बेड, वेंटिलेटर खाली हैं. इस ऐप पर आपको दिल्ली में कोरोना के कुल मामले, टोटल एक्टिव केस, कुल मौतें और कितने मरीज़ ठीक हुए इसकी जानकारी भी मिल जाएगी.