TikTok समेत 59 चाइनीज ऐप पर सरकार ने लगाया बैन
ABP News Bureau | 30 Jun 2020 12:45 AM (IST)

भारत सरकार में 59 चीनी एप्स को देश में बैन कर दिया है. जिन एप्स पर बैन लगाया गया है उनमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयर इट जैसे एप्स हैं. इनके अलावा हैलो, लाइक, कैम स्कैनर, शीन क्वाई को भी बैन कर दिया गया है. बायडू मैप, केवाई, डीयू बैटरी स्कैनर भी बैन हो गए है.