बॉयकॉट के बीच मिनटों में आउट ऑफ़ स्टॉक हुए ये चाइनीज फोन
ABP News Bureau | 29 Jun 2020 10:42 AM (IST)

देश भर में बॉयकॉट चाइनीज प्रोडक्ट्स कैंपेन तो चल रहे हैं लेकिन चाइनीज फोन की बिक्री में कोई ख़ास कमी नहीं आ रही है. हालत तो ये है की अगर आज भी कोई ऑनलाइन फ़्लैश सेल होती है तो चाइनीज फोन एक मिनट में ही आउट ऑफ़ स्टॉक हो जाते हैं, और साथ ही ऑफलाइन स्टोर्स पर भी सेल्स में ज़्यादा फर्क नहीं पड़ा है. तो ऐसा क्यों हो रहा है, इसके पीछे क्या सीक्रेट है, इस Tech Tok वीडियो में आप यही जानेंगे.