फेसबुक बंद होने से जुकरबर्ग को 46 हजार करोड़ का नुकसान!
ABP News Bureau | 05 Oct 2021 05:40 PM (IST)
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के डाउन होने से फेसबुक के शेयर्स में बड़ी गिरावट आई और फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग को इससे क़रीब 46,000 करोड़ का नुकसान हुआ. कल अचानक फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सेवाएं बंद होने के बाद यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था.