यश, संजय दत्त की 'KGF-2' रिलीज से पहले हुई सुपरहिट, क्यों ट्रेंड कर रही हैं अंजिनी धवन | Uncut
एबीपी न्यूज़ | 28 Jan 2021 05:33 PM (IST)

यश, संजय दत्त स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वहीं अब इसके मेकर्स ने हिंदी राइट्स को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट को 90 करोड़ से ज्यादा की भारी भरकम कीमत में बेचे हैं. इसके अलावा वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी पर वरुण की भतीजी अंजिनी धवन काफी छाईं रहीं. अंजिनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.