Durgamati Review: South की चोरी की Script के बाद भी नया नहीं कर पाया Bollywood | Uncut
एबीपी न्यूज़ | 12 Dec 2020 05:10 PM (IST)

दीवाली पर भूत-प्रेत की कहानी लाई अक्षय कुमार स्टारर लक्ष्मी ने निराश किया था. ऐसे में हॉरर-थ्रिलर दुर्गामती पर नजरें थी कि शायद यह डर में मजा लेने वालों का मनोरंजन करेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अमेजन प्राइम वीडियो पर आई दुर्गामती भी इस मामले में कमजोर साबित हुई. यह तमिल-तेलुगु फिल्म भागमती (2018) का हिंदी रीमेक है. दुर्गामती को देखने के लिए मजबूत दिल चाहिए. ढीली, बिखरी कहानी और तमाम किरदारों को जरूरत से ज्यादा सरल बना देने वाली यह फिल्म अंत आने से पहले ही निराश करने लगती है