आर्टिफिशियल हार्ट की मदद से इराक से भारत आये मरीज़ का खराब दिल हुआ ठीक | Uncut
ABP News Bureau | 06 Oct 2021 12:49 PM (IST)

Fortis Heart & Vascular Institute, नोएडा में चेयरमैन Dr Ajay Kaul और चिकित्सा विशेषज्ञों की उनकी टीम ने एक बेहद दुर्लभ किस्म की सर्जरी को अंजाम दिया है. इराक से इलाज के लिए आए 56 वर्षीय एक पुरुष मरीज़ के कृत्रिम हृदय (LVAD) को एक जटिल प्रक्रिया के बाद उस वक्त निकाला गया जबकि उनका अपना हृदय पूरी तरह से दुरुस्त हो चुका था. फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने भारत में अपनी तरह के इस पहले ऑपरेशन के जरिए मरीज़ को नया जीवनदान दिया है.