कोलकाता की वर्ल्ड फेमस दुर्गा प्रतिमा, नवरात्र में विदेश तक जाती हैं कुमोरटोली की मूर्तियां | Uncut
ABP News Bureau | 12 Oct 2021 03:54 PM (IST)

नवरात्र में दुर्गा प्रतिमाओं की धूम पूरी दुनिया में होती है. लेकिन ये बनती हैं कोलकाता की एक संकरी सी गली कुमोरटोली में. पतली सी गली में हजारों कारीगर दिन-रात इन मूर्तियों को तैयार करते हैं और देश-विदेश तक भेजते हैं. दुर्गा प्रतिमा के अलावा और भी देवी-देवताओं और महापुरुषों की मूर्तियां इसी कुमोरटोली की गली में बनती हैं. देखिए कोलकाता की कुमोरटोली से अविनाश राय की रिपोर्ट.