बिहार चुनाव में बीजेपी-जेडीयू की रैलियों में क्यों हो रहा हंगामा, क्यों नाराज हैं नीतीश कुमार?
ABP News Bureau | 29 Oct 2020 08:11 PM (IST)
बिहार चुनाव के दौरान बीजेपी-जेडीयू यानी कि एनडीए की रैलियों में खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. चाहे वो जेडीयू के सबसे बड़े नेता और बिहार सीएम नीतीश कुमार की सभा हो या फिर भाजपा सांसद मनोज तिवारी की सभा, हर जगह हंगामा हो रहा है. नीतीश कुमार की सभाओं में तो तकरीबन हर जगह ही हंगामा हो जा रहा है. नीतीश कुमार मंच से ही इस बात पर गुस्सा भी जाहिर कर चुके हैं. वहीं महागठबंधन की ओर से की जा रही सभाओं में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है. चाहे वो सभा तेजश्वी यादव की हो या फिर राहुल गांधी की या कन्हैया कुमार की. वहां भीड़ जुट रही है और अपने नेता को सुन रही है. ऐसे में ये जानना बेहद दिलचस्प हो जाता है कि आखिर वो कौन सी वजह है कि एनडीए की सभाओं में हंगामा हो रहा है और इस हंगामे के पीछे जनता का सरकार विरोधी रवैया है या फिर ये कोई राजनीतिक साजिश है. इस पूरे मसले पर नज़र डाल रहे हैं एबीपी न्यूज़ के राजनीतिक संपादक पंकज झा.