वोटिंग से पहले PM मोदी या ममता बनर्जी किसको मिलेगा साइलेंट वोटर्स का साथ?
एबीपी न्यूज़ | 26 Mar 2021 07:06 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से वोटिंग की शुरुआत होने जा रही है. बीजेपी ने बंगाल में दीदी के किला को फतह करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. बीजेपी पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी TMC के Suvendu Adhikari समेत कई बड़े नेताओं को तोड़कर अपने पाले में लाने में कामयाब रही. BJP की तरफ से बंगाल चुनाव में राज्य स्तर से लेकर केन्द्रीय मंत्रियों तक को चुनाव कैंपेन में झोक दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ सत्ता बचाए रखने के लिए Mamata Banerjee ने PM Modi के खिलाफ पूरी ताकत से मोर्चा खोल दिया है. हर Rally में वो पीएम मोदी और Amit Shah पर बरसती नजर आ रही हैं. ऐसे में अब सवाल ये उठ रहे हैं कि पीएम मोदी या ममता बनर्जी किसको मिलेगा बंगाल के साइलेंट वोटर्स का साथ, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक Pankaj Jha.