बिहार में नीतीश कुमार को BJP से कम सीटें मिलने की बात कैसे आई, क्या कहते हैं धर्मेंद्र प्रधान?
एबीपी न्यूज़ | 04 Nov 2020 03:31 PM (IST)

बिहार चुनाव में बार-बार BJP की ओर से एक बात कही जा रही है कि अगर नीतीश कुमार की पार्टी JDU को कम सीटें मिलीं तब भी नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये मान लिया गया है कि बिहार में नीतीश कुमार को बीजेपी से कम सीटें मिल रही हैं. और अगर ऐसा है तो फिर इसका आधार क्या है? ये सवाल कहां से उठने शुरू हुए? क्या ये इस वजह से कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार की रैलियों में हंगामा हो रहा है और पीएम मोदी की रैलियों में भीड़ जुट रही है या फिर इसके पीछे कुछ और वजहें हैं. ऐसे तमाम सवालों का जवाब दिया है PM Modi के कैबिनेट मंत्री और बिहार के चुनाव प्रभारी रहे धर्मेंद्र प्रधान ने, जिनसे बात की है एबीपी न्यूज़ के राजनीतिक संपादक पंकज झा ने.