भारत में Covid-19 के बढ़ते मामलों के बीच क्या 13 जुलाई से पूरे देश में लगने वाला है Lockdown ? | ABP Uncut
ABP News Bureau | 11 Jul 2020 09:45 PM (IST)

देश के सबसे बड़े राज्य UP में 10 July की रात दस बजे से ही Lockdwon कर दिया गया है. ये 13 July की शाम 5 बजे तक लागू रहेगा. इस दौरान ज़रूरी सेवा पर रोक नहीं रहेगी, लेकिन बाज़ार बंद रखने का आदेश है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद रहेगा. बिहार में पटना समेत 11 ज़िलों में लॉकडाउन है. बक्सर, मुंगेर, किशनगंज, मेतिहारी, मुज़फ़्फ़रपुर, नवादा और किशनगंज में 16 July तक Lockdown है. नीतीश कुमार ने पटना में हफ़्ते भर का लॉकडाउन लगा दिया है, क्योंकि अब बिहार में हालात हर रोज ख़राब होते जा रहे हैं. पटना के सांसद राम कृपाल यादव कह रहे हैं कि हालात कंट्रोल से हैं. वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश के कई इलाक़ों में फिर से लॉकडाउन कर दिया गया है. कहीं तीन दिनों के लिए तो, कुछ जगहों पर हफ़्ते भर के लिए. ऐसे में ये चर्चा फिर शुरू हो गई है कि कहीं फिर से तो कम्प्लीट लॉकडाउन नहीं होने वाला है. देखिए एबीपी न्यूज़ के राजनीतिक संपादक पंकज झा का विश्लेषण.