ओवैसी की एंट्री, मोदी-ममता में किसका फ़ायदा, क्या करेंगे अब्बास सिद्दीकी?
एबीपी न्यूज़ | 23 Mar 2021 08:09 PM (IST)

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. खास बात ये है कि ओवैसी ने सूबे में चुनाव लड़ने का फैसला चौथे चरण के नामांकन की अंतिम तारीख को किया है. इससे पहले खबर थी कि इंडियन सेक्युलर पार्टी (आईएसएफ) के बंगाल में चुनाव लड़ने की वजह से ओवैसी की पार्टी चुनावी मैदान में नहीं होगी. अब्बास सिद्दीकी की पार्टी आईएसएफ लेफ्ट और कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. ऐसे में बंगाल की राजनीति में ओवैसी किसका बिगाड़ेंगे खेल बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.