2021 में बंगाल, असम, तमिलनाडु में होंगे चुनाव लेकिन सबकी नज़रें उत्तर प्रदेश चुनाव पर क्यों?| Uncut
ABP News Bureau | 02 Jan 2021 06:40 PM (IST)

2021 में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव हैं. सबसे दिलचस्प चुनाव तो है बंगाल में, जहां पिछले कुछ वक्त तक बीजेपी को कार्यकर्ता तक नहीं मिलते थे. लेकिन अब की स्थिति में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतने और सरकार बनाने का दावा कर रही है. वहीं तमिलनाडु की राजनीति के दो सबसे बड़े सितारे करुणानिधि और जे जयललिता इस चुनाव में नहीं हैं तो वहां भी मुकाबला दिलचस्प होगा. असम में भी बीजेपी मज़बूत स्थिति में है. लेकिन सबकी नज़रें टिकी हैं यूपी पर, जहां चुनाव तो 2022 में हैं, लेकिन सभी दलों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. ऐसे में साल 2021 किन-किन बड़ी राजनीतिक घटनाओं का गवाह बनेगा, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.