Kanpur Encounter: फरार गैंगस्टर Vikas Dubey की उलटी गिनती शुरू, UP Police ने शुरु किया Countdown ?
ABP News Bureau | 04 Jul 2020 08:28 PM (IST)

कानपुर में पुलिसकर्मियों पर हमले के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे पर बड़ी कार्रवाई हुई है. जिस घर से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की गई थी, उसे जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने विकास के घर में मौजूद वाहनों को भी जब्त कर लिया है. विकास के घर में फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियों दो गाड़ियां मौजूद थीं। इनमें से एक गाड़ी विकास के नाम पर है, जबकि दूसरी गाड़ी किसी अमन तिवारी के नाम पर रजिस्टर्ड है. घर में विकास के पिता थे, उन्हें किसी दूसरे घर में शिफ्ट किया गया है.चौबेपुर थाने के प्रभारी विनय कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. विनय कुमार पर सूचनाएं लीक करने का आरोप है. ऐसे में उनके खिलाफ जांच के भी आदेश दिए गए हैं.