Bihar Elections: एलजेपी के चिराग क्या नीतीश के लिए 'वोटकटवा' बनेंगे या किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे ?
ABP News Bureau | 06 Oct 2020 10:37 PM (IST)

बिहार चुनाव में भीतरघात का एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. चाहे विपक्षी महागठबंधन हो या सत्ताधारी एनडीए. हाल ही में बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था. पार्टी के मुखिया चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं. एक तरफ बीजेपी और जदयू ने अपनी सीटों का ऐलान किया वहीं दूसरी तरफ चिराग ने ट्वीट कर दिया कि अगर उनकी सरकार बनी तो वो नीतीश के सात निश्चय कार्यक्रम में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे.बता दें कि बिहार में लोजपा नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रही है लेकिन बीजेपी से उसकी दोस्ती बरकरार है. चिराग पासवान ने हाल ही में ट्वीट किया था कि बिहार में जदयू को दिया गया एक भी वोट राज्य को और पीछे धकेलेगा. चिराग पासवान ने बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी. बहरहाल इस वक्त चिराग भले राज्य में एनडीए से अलग हो गए हों लेकिन केंद्र में उनका गठबंधन बरकरार है.ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए कि क्या बिहार की राजनीति में एलजेपी के चिराग पासवान नीतीश कुमार के लिए वोटकटवा बनेंगे या फिर किंगमेकर, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के राजनीतिक संपादक पंकज झा.
- हिंदी न्यूज़
- Uncut
- ऑफ द रिकॉर्ड विद पंकज झा
- Bihar Elections: एलजेपी के चिराग क्या नीतीश के लिए 'वोटकटवा' बनेंगे या किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे ?