योगी- अखिलेश- माया किसका खेल बिगाड़ेंगे ओवैसी-राजभर?| Uncut
ABP News Bureau | 21 Sep 2021 05:48 PM (IST)

यूपी के बलिया में सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक सवाल के जबाब में कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के 150 विधायक उनके संपर्क में हैं. 27 अक्टूबर तक बहुत सा परिदृश्य साफ हो जाएगा. वो 2017 में भारतीय जनता पार्टी के साथ थे, आज नहीं हैं. आज हमने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है और 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए कि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम योगी, अखिलेश यादव, मायावती, प्रियंका गांधी किसका खेल बिगाड़ेंगे ओवैसी और ओम प्रकाश राजभर, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.