अखिलेश के चुनाव नहीं लड़ने की वजह सीएम योगी, बीजेपी के कार्यक्रम को बीएसपी का बता गए योगी के मंत्री
ABP News Bureau | 02 Nov 2021 03:58 PM (IST)

अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. इससे कुछ लोग हैरत में हैं, जबकि हकीकत ये है कि अखिलेश यादव ने कभी विधानसभा का चुनाव लड़ा ही नहीं है. और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी ऐसा ही है. उन्होंने भी कभी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है. ऐसे में हैरत की तो कोई बात ही नहीं है. हैरत की बात ये है कि योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी की बजाय बीएसपी बोलकर वायरल हो गए. वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा से निष्काषित विधायक को अपनी पार्टी में शामिल करवाया तो उनका भी भाषण जय भीम के साथ खत्म हुआ. नेताजी वायरल हैं के पहले एपिसोड में राजनीतिक संपादक पंकज (#PankajJhaUncut) झा बता रहे हैं आज वायरल हुए नेताओं की कहानी.