ओवैसी से गठबंधन करने वाले ओम प्रकाश राजभर फिर जाएंगे बीजेपी के साथ | Uncut

कभी योगी कैबिनेट में मंत्री रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था. बीजेपी को उन्होंने जमकर गालियां दी थीं. लेकिन अब जैसे-जैसे यूपी में चुनाव आ रहे हैं, समीकरण बदल रहे हैं. अभी ओम प्रकाश राजभर ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की है, जिसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. बीजेपी भी चाहती है कि ओम प्रकाश राजभर उनके साथ आ जाएं, क्योंकि राजभर बड़ा वोट बैंक है. और इतना बड़ा वोट बैंक है कि भले ही राजभर की पार्टी ज्यादा सीटें न ला सके, वो किसी को हरा तो सकते ही हैं. ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी से गठबंधन करने वाले ओम प्रकाश राजभर आने वाले दिनों में क्या करेंगे? क्या जिस बीजेपी को खरी-खोटी सुनाकर वो सत्ता से बाहर निकले थे, उसी से हाथ मिलाएंगे या फिर उनके पास सपा और बसपा का भी विकल्प है? आखिर क्या होगा ओम प्रकाश राजभर की राजनीति का भविष्य, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.