सीएम योगी की 'खुफियागिरी' से मची हड़कंप, कई IAS-PCS ऑफिसर की बज सकती है घंटी? | Uncut

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पुलिस अलंकरण समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कई पुलिस अधिकारियों को पदक देकर सम्मानित किया. समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के मानव संपदा पोर्टल का शुभारंभ भी किया, इस दौरान योगी ने आईपीएस लक्ष्मी सिंह को उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित भी किया. समारोह में सीएम ने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है. लेकिन, थोड़ी सी चूक खलनायक बना देती है. बेहतर संवाद के जरिए चूक सुधारी जा सकती है. वहीं दूसरी तरफ यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है. गुरुवार रात शासन ने 7 और आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया. हालांकि, गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से कानपुर के युवक की मौत के मामले में वहां के एसएसपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग के बावजूद उनकी कुर्सी सुरक्षित रखी गई. विधानसभा चुनाव से पहले आईएएस, आईपीएस के साथ ही पीसीएस अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले किए जा रहे हैं. पिछले एक महीने में यूपी में कई आईएएस के साथ ही रायबरेली, बहराइच और गोंडा समेत कई जिलों के 66 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के भी तबादले हुए थे. इसी के साथ कई आईपीएस और पीपीएस अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है. देखिए राजनीतिक संपादक पंकज झा की ये रिपोर्ट.