#UPElection2022 से पहले RSS Chief Mohan Bhagwat से मिले Mulayam Singh Yadav, दोनों में क्या बात हुई?
ABP Live | 22 Dec 2021 06:58 PM (IST)
उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर बीजेपी (BJP) और सपा (Samajwadi Party) के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने चुनावी फिजा को एक अलग रंग दे दिया है. दरअसल एक शादी समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुखिया मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की मुलाकात हुई है, जिसकी तस्वीरें वायरल (Viral Video) हो रही हैं. ऐसे में हर दल अपनी-अपनी ओर से कयास लगा रहे हैं और इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाल रहे हैं. लेकिन असल में उन दोनों लोगों के बीच बात क्या हुई और क्या सच में इस मुलाकात का है कोई राजनीतिक निहितार्थ, बता रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा