बीजेपी-किसानों की झड़प में 5 किसानों की मौत, जानिए कैसे इस झड़प ने लिया हिंसक रूप? | Uncut
ABP News Bureau | 03 Oct 2021 09:08 PM (IST)

यूपी के लखीमपुर खीरी में हादसे के बाद किसान गुस्से में हैं. केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के समर्थकों की गाड़ी से टकराने के बाद दो किसान घायल हो गए. गुस्साए किसानों ने दो गाड़ियों में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि जिन दो गाड़ियों को जलाया गया है उसमें से एक गाड़ी केंद्रीय मंत्री के बेटे की थी. खबर ये भी है कि कल कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जा सकती हैं.