हंगामा 2 ट्रेलर रिव्यु
ABP News Bureau | 08 Jul 2021 08:21 PM (IST)

डायरेक्टर प्रियदर्शन और परेश रावल की कॉमेडी फिल्म हंगामा 2 का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ये फिल्म हंगामा फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म है. हंगामा 2003 में रिलीज हुई थी. हंगामा में अक्षय खन्ना, परेश रावल, आफताब शिवदासानी और रिमी सेन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं. इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी कमबैक कर रही हैं. हंगामा साल 2020 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. अब ये फिल्म 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी. कैसा है Hungama 2 का ट्रेलर, बता रहे हैं चयन रस्तोगी.